कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के नए कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कैलाश भवन प्रेक्षागृह में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संवर्ग के सभी सदस्यों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय का पुराना गौरव वापस लाने के लिए आवश्यक है कि हम सभी मिलजुल कर शोध, प्रसार एवं शिक्षण कार्य करें। जिससे कृषि विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोबारा ख्याति प्राप्त कर सके। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के रिक्त पदों पर शासन से अनुमति उपरांत भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कृषि नवाचार जैसे प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के उपयोग पर जोर दिया। जिससे किसानों की कृषि लागत में कमी और संसाधनों के कुशल उपयोग से फसल उत्पादकता में वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.