अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता फारबिसगंज में बीते दिनों हुई बारिश ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 और 25 के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर शहर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कॉलोनी की सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी का कुछ हिस्सा मानो झील में तब्दील हो गया है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महिलाओं को मंदिर जाने सहित दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- जल्द होगा सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शुरू: मुख्य पार्षद लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। हल्की बारिश में ही पानी भर जाने से लोगों का घरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.