लातेहार, फरवरी 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द मण्डल कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि मण्डल कमेटी का विस्तार नही होने से पुरानी कमेटी के कार्यकर्ताओं से संगठन कार्य मे सहयोग लिया जा रहा है। कमेटी में वैसे योग्य कार्यकर्ता को रखने की तैयारी चल रही है, जो भाजपा के प्रति समर्पित हैं। कर्मठ कार्यकर्ताओ को इसमे शामिल किया जाएगा। उन्होने बताया कि वैसे कार्यकर्ताओ का अंदर से चयन भी किया जा रहा है। जिला कमेटी से दिशा- निर्देश मिलते ही मण्डल कमेटी का विस्तार तुरंत कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.