चक्रधरपुर, जून 26 -- सोनुवा, संवाददाता। गुदड़ी प्रखंड के समग्र विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को विधायक जगत माझी की पहल पर उपायुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, बीडीओ मनोज तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गुदड़ी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोढ़ाई, बेड़ाकायम, गिरू, टोमडेल एवं गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास योजनाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। गुदड़ी प्रखंड कार्यालय और टोमडेल पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि गुदड़ी प्रखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बत...