जल्द ही प्राइवेट पुस्तकालय की तर्ज पर दिखेगा राजकीय पुस्तकालय
सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के राजकीय पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। आने वाले एक माह के भीतर पुस्तकालय का स्वरूप निजी पुस्तकालयों की तर्ज पर नजर आने लगेगा। इसके तहत प्रथम तल पर अभ्यर्थियों के लिए 50 सीटों की नई व्यवस्था तैयार की जा रही है, जहां अलग-अलग केबिन बनाकर शांत वातावरण में अध्ययन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही छात्रों के लिए लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने अध्ययन सामग्री सुरक्षित रख सकें।अब तक पुस्तकालय की सभी सुविधाएं भूतल तक ही सीमित थीं, लेकिन छात्रों की बढ़ती संख्या और उनकी जरूरतों को देखते हुए प्रथम तल को भी अध्ययन कक्ष के रूप में विकसित किया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक व्यवस्थित और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.