अयोध्या, अप्रैल 10 -- अयोध्या, संवाददाता। बदलती अयोध्या में अब पार्कों के दिन बहुरते नजर आ रहे हैं। शहर के वार्डों में 32 नये पार्कों को बनाये जाने के बाद अब ऐतिहासिक स्थल नवाब शुजाउद्दौला की गुलाबबाड़ी पार्क के दिन भी बहुरने वाले हैं। गुलाबबाड़ी पार्क जल्द ही नये लुक में नजर आने वाला है। इस पार्क के सुंदरीकरण का कार्य अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की ओर से कराया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए मनोरंजन के संसाधनों उपलब्ध कराये जाने के साथ युवाओं के लिए ओपन जिम और योग तथा सुबह की सैर के लिए पाथ वे बनाया जा रहा है। गुलाबबाड़ी के पश्चिम दिशा में जो क्षेत्र कई वर्षों से झाडि़यों से ढका था, अब उसका सुंदरीकरण कराकर मनोरंजन और सैर के योग्य बनाया जा रहा है। अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की ओर से गुलाबबाड़ी में पार्क का सुंदरीकरण कराया जा रह...