सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के दिव्यांगजनों को जल्द ही ट्राईसाईकिल दी जाएगी। मुख्यमंत्री दिव्यांगा सशक्तिकरण छत्र योजना अन्तर्गत संचालित सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय वर्ष 2026-2026 की षष्ठम स्क्रीनिंग समिति के बैठक हुई। बैठक में डीएम द्वारा 211 ट्राईसाईकिल की स्वीकृति दी गई है। वहीं 15 आवेदन विभिन्न कारणों से स्क्रीनिंग समिति के द्वारा अस्वीकृत कर दी गई है। हालांकि इससे पूर्व 109 आवेदन स्वीकृत है। जिन्हें अबतक ट्राईसाईकिल नहीं मिला है। लेकिन अब 320 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल की उपलब्धता अनुसार सभी के बीच वितरण किया जाएगा। जानकारी अनुसार पहले 60 प्रतिशत दिव्यांग वाले को लाभ मिलता था लेकिन अब 40 प्रतिशत वाले दिव्यांग को लाभ दिये जाने के बाद से आवेदनों की भी ...