खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया। नगर संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र सह जदयू नए सदस्य बने निशांत कुमार से रविवार को सदर विधायक बबलू मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच खगड़िया जिले में पार्टी संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को और मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। निशांत कुमार ने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की है। इसके बाद से वे लगातार पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदर विधायक से मुलाकात के दौरान जिले में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान निशांत कुमार ने विधायक बबलू कुमार मंडल से खगड़िया जिले में पार्टी संगठन की वर्तमान स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.