मधेपुरा, मार्च 24 -- मधेपुरा । पूर्व पार्षद व राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने जिला कृषि पदाधिकारी से मुलाक़ात कर किसानों को फसल क्षति पर मुआवजा देने को लेकर मांग पत्र सौंपा। कुमारी विनीता भारती ने कहा कि लागातार जिले के किसान काफी कष्ट झेल रहे हैं। 20 व 21 मार्च को आंधी बारिश में मक्का व गेहूं फसल की लगभग 90 प्रतिशत क्षति हो चुकी है। ऐसे में विभाग किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की दिशा में कार्रवाई करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...