उरई, अप्रैल 11 -- कोंच। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित फसलों के साथ पोल टूटने से बाधित रही बिजली बहाली का प्रमुख मुददा रहा। बैठक के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार रोहन पंत को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।इसमें सर्वे के बाद प्राथमिकता से मुआवजा िदलाने की मांग की।किसानों ने प्रशासन से मांग की कि क्षतिग्रस्त खंभों को जल्द ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए, ताकि सिंचाई कार्य प्रभावित न हो। बैठक में गेहूं खरीद केंद्रों की अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि गेहूं खरीद केंद्र संचालकों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक कटौती की जा रही है तथा किसानों का गेहूं समय पर नहीं तौला जा रहा है। इससे किसानों को कई दिनों तक मंडी में इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि खरीद केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.