हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में नघेटा रोड से सेंट जेवियर्स स्कूल होते हुए आवास विकास कालोनी की तरफ जाने वाले तालाब का सुंदीरकरण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका जल्द काम शुरू कराएगी। नगर पालिका के जिम्मेदारों के अनुसार आवास विकास कालोनी के तालाब का चयन कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी। इसके बाद मौके पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस छोटे तालाब के किनारे पाथवे भी बनाया जाएगा। ताकि लोग पैदल टहल कें। लोगों के बैठने के लिए बेंच डलवाई जाएंगी। ईओ रामेंद्र कुमार ने बताया कि इसी वर्ष तालाब के कायाकल्प का काम पूरा कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.