औरैया, मार्च 27 -- दिबियापुर, संवाददाता। औद्योगिक नगर दिबियापुर में बने रोडवेज बस स्टैंड के विधिवत संचालन को लेकर कवायद तेज हो गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस स्टैंड के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने और विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने लखनऊ में परिवहन मंत्री से मुलाकात कर दिबियापुर बस स्टैंड पर सुविधाओं की कमी और बसों के संचालन न होने का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक अनिल कुमार को तलब कर आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि करीब 6.30 करोड़ की लागत से बने इस अत्याधुनिक बस स्टैंड का लोकार्पण पहले ही हो चुका है, लेकिन स्टाफ की कमी और अन्य खामियों के चलते अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.