पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। पीलीभीत रोडवेज डिपो के निर्माण को लेकर अफसरों की ओर से हरी झंड़ी मिल गई है। संकेत मिले हैं कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि शहर में संचालित रोडवेज डिपो पर पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से यहां का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर लंबे समय से अफसरों से पत्राचार किया जा रहा था। अब इसको लेकर हरी झंडी मिल गई है। टीम ने टनकपुर बरेली हाईवे पर चिन्हित की गई दियूनी केसरपुर की जमीन पर पिछले दिनों निरीक्षण भी किया था। देहरादून की कंपनी को इसका काम सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- शिलापट्ट लग गया, काम अभी चालू नहीं जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...