कुशीनगर, फरवरी 4 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रसिद्ध दुबौली मंदिर में माता प्रतिमा का आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा रविवार की रात में चुरा लिए जाने से क्षेत्र वासियों में फैले आक्रोश के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंगलवार को मंदिर पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। एसडीएम ने पैमाइश करा कर मंदिर की बाउंड्री बाल का शीघ्र निर्माण कराने का आदेश दिया। पूर्व विधायक शंभू चौधरी पहुंचे। इसके बाद तहसीलदार चंदन शर्मा मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने तहसीलदार को साथ लेकर मंदिर की चौहद्दी तथा चहारदिवारी न होने की दशा में मंदिर और माता प्रतिमा की सुरक्षा पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र ही प्रशासन इस मुद्दे का हल नहीं निकाला, तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद गो सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह और उनके निर्देश पर एसडीएम विनोद कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.