जल्द शुरु होगी मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमियां की जांच
अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में जल्द थैलेसीमियां की जांच शुरु हो जाएगी। कॉलेज में इसके लिए आयी मशीन का भुगतान नहीं हो पाया था। वर्तमान प्रिसिंपल ने कार्यभार सम्भालने के बाद इसको लेकर तेजी दिखाई। अब इसका भुगतान किया जा चुका है। जिसके बाद रीजेन्ट मंगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश सिंह ने बताया कि मशीन का भुगतान हो गया है। टेंडर कराकर उसका रीजेन्ट जल्द से जल्द मंगाया जाएगा। इसको लेकर आरक्षित करने वाले बेड भी तैयार है। आने वाले समय में यहां थैलेसीमियां सेंटर के रुप में विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए समय पर पहचान जरूरी उन्होंने बताया कि थैलेसीमियां की बीमारी को रोकने के लिए जागरुकता ही सबसे बड़ा हथियार है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.