नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट जल्द ही और दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, चीन की दिग्गज कार निर्माता BYD अपनी प्रीमियम ब्रांड Denza को 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहली बड़ी पेशकशों में डेन्जा Z9 GT (Denza Z9 GT) शामिल होगी। यह सिर्फ लग्जरी लुक वाली इलेक्ट्रिक कार नहीं है, बल्कि करीब 1,140bhp की ताकत के साथ बेहद तेज रफ्तार कार होगी। इसे पूरी तरह बनी हुई कार यानी CBU यूनिट के तौर पर भारत लाया जा सकता है। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, यह ईवी साल 2026 के अंत तक भारत आ सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।2.7 सेकेंड में 100 की रफ्तार डेन्जा Z9 GT की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्राई-मोटर सेटअप है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर आगे और दो मोटर पीछे के प...