जल्द भारत आएगा होर्मुज के पास अमेरिकी हमले में मारे गए शिवानंद का शव, गांव में पसरा मातम
हिन्दुस्तान संवाद, जून 13 -- होर्मुज के पास अमेरिकी हमले में मारे गए देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी शिप फिटर शिवानंद चौरसिया का शव जल्द भारत आएगा। शनिवार को भारतीय दूतावास ने परिवार के लोगों से संपर्क किया। दूतावास के अधिकारी ने शव भारत मंगाने की पहल करने के साथ ही अन्य जानकारियां भी परिवार के लोगों से साझा कीं। उधर, शिवानंद की मौत की सूचना मिलने के बाद से उनके घर ही नहीं गांव भर में मातम पसरा हुआ है। इस बीच शनिवार को देवरिया के डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने शिवानंद के घर पहुंचकर उनके भाई रामप्रवेश और पिता रामजी चौरसिया से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शासन को सभी जानकारियां दे दी गई हैं। शव मंगाने के लिए हम लोग लगातार प्रयासरत हैं और भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बातचीत हो रही है। जो आर्थिक मदद मिलनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.