चतरा, जून 17 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व उमाकांत पाठक मैदान उर्फ लालू मैदान में स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। मालूम हो कि यहां खेल के प्रति युवाओं के रुझान को देखते हुए साथ ही कई वर्षों से पत्थलगड्डा में स्टेडियम निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुवे सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के प्रयास से पत्थलगड्डा में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिली है। स्टेडियम निर्माण के लिए पत्थलगड्डा अंचल अधिकारी के द्वारा जमीन उपलब्ध कराई गई है जिसे जिला खेल पदाधिकारी व अंचल अधिकारी पत्थलगड्डा ने खेल मैदान पहुंचकर निरीक्षण व मैदान का मापी किया है। मैदान मापी के बाद जिला खेल पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ने भी भूमि उपलब्धता के बारे में बताया कि प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण ...