कोडरमा, जुलाई 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। रेलवे ने मालगाड़ियों के गार्ड ब्रेक वैन का मॉडल बदलना शुरू कर दिया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में नए मॉडल के ब्रेक वैन का ट्रायल शुरू हो चुका है। जल्द ही अन्य मंडलों की मालगाड़ियों में भी यह आधुनिक ब्रेक वैन देखने को मिल सकता है। रेलवे ने नए गार्ड ब्रेक वैन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाया है, ताकि मालगाड़ियों में ड्यूटी करने वाले गार्डों को भी यात्री ट्रेनों जैसी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नए ब्रेक वैन की सुविधाएँ नए ब्रेक वैन में सोलर पैनल के जरिए बिजली की व्यवस्था की गई है, जिससे एलईडी लाइट और पंखों का संचालन होगा। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बेहतर वेंटिलेशन और आरामदायक बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसमें बायो टॉयलेट लगाय...