फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 21 -- शमसाबाद। नगर में सीवर लाइन निर्माण के काम में देरी हो रही है। इस पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम फारुकी ने कड़ा रुख अपनाया है। पूर्व में जल निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था। इस पर दो दिन पहले अधिकारियों के साथ प्रतिनिधि ने बैठक की और इस पर चर्चा की। कहा कि नगर में सड़कों के खुदे होने से दिक्कत हो रही है। लोग परेशान हो रहे हैं। अभी एक प्रमुख रोड पर सीवर लाइन तक नही डाली गयी है। प्लांट का भी निर्माण अधूरा है। कहा गया कि जल्द से जल्द काम पूरा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...