जल्द पूरी होगी सभी नालियों की सफाई
मुंगेर, जून 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद कार्यालय सभागार में शनिवार को नगर सभापति फसीहा खातून की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, जन-सुविधाओं एवं मानसून पूर्व तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास की देखरेख में हुआ। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि एवं लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा के साथ हुई। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के 23 प्रमुख चौक-चौराहों पर आम लोगों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल और प्याऊ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा : मानसून से पहले नाला सफाई पर नगर परिषद का फोकसनगर क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.