जल्द पूरा होगी मानगो जलापूर्ति योजना : मेयर
जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। मेयर सुधा गुप्ता के प्रयासों से लंबे समय से लटकी मानगो शहरी जलापूर्ति योजना अब जल्द पूरी होगी। एनएच 33 के आरओडब्लू में पाइप बिछाने को लेकर पाइपलाइन एलाइनमेंट के अंतिम रूट निर्धारण की सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। मेयर ने कई दौरे और अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला। 13 मई को एनएचएआई की टीम ने मैप और नक्शा बनाने का कार्य पूरा किया, जबकि पीएचईडी ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी है। सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता से किया वादा निभाया जाएगा। जल्द ही पेयजल योजना धरातल पर उतरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.