जल्द पूरा कराएं पीएम आवास योजना का काम
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- डूडा की योजनाओं की बुधवार को समीक्षा बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधूरे आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। एनआईसी कक्ष में हुई डूडा की शासी निकाय की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लेकर स्वनिधि योजना तक की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने पीएम आवास योजना 1.0 के तहत बचे हुए आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित संस्था को निर्देश दिए। वहीं, योजना 2.0 में जिन लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त पहुंच चुकी है, उनके आवासों का जियोटैग कराने और समय से निर्माण पूरा कराने के लिए नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में स्वनिधि योजना के लंबित ऋण आवेदनों का भी मुद्दा उठा। डीएम ने सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक को लंबित आवेदनों के आधार पर पात्र वेंडर्स को ऋण उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.