जल्द निकाले जाएंगे नाकारा नेता और कार्यकर्ता: सपा
आगरा, जुलाई 4 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा है कि नाकारा नेता और कार्यकर्ता जल्द ही पार्टी से बाहर किए जाएंगे। आने वाले 2027 के चुनाव में जीत दर्ज करने को मजबूत कार्यकर्ताओं की जरूरत है। सभी को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने को कहा गया है। फतेहाबाद रोड पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में यह बातें जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव दूर नहीं है। हर कार्यकर्ता, विधानसभा अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। हर बूथ पर युवाओं की टीम होनी चाहिए। इसी के दम पर चुनाव जीता जाएगा। पार्टी अध्यक्ष के निर्देशों के मुताबिक प्रदेश कार्यालय को हर विधानसभा के जातिगत आंकड़े भेजे गए है। इससे संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा लोगों के बीच जाने से बच रही है। उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.