रामगढ़, मई 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि जल्द डेढ़ करोड़ की योजना धरातल पर उतरेगी। क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो, इसके लिए योजनाओं को व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध कर चरणबद्ध तरीके से क्रियांवित किया जा रहा है।इसी क्रम में लपंगा पंचायत स्थित ग्लास फैक्ट्री क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी के विकास और भुरकुंडा बाजार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पुलिया के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- पुन: प्रेषित:- भुरकुंडा पंचायत में उप स्वास्...