लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- लखीमपुर। रेलवे बोर्ड ने कासगंज, बरेली, पीलीभीत बायां मैलानी ऐशबाग के बीच नयी ट्रेन चलाने का अप्रूवल दे दिया है। इस ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों खासकर जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस ट्रेन के 26 जुलाई से चलने की संभावना बतायी जा रही है।रेलवे ऐशबाग कासगंज के बीच नयी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है। इसका अप्रूवल होने पर रेलवे एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15312 कासगंज से ऐशबाग और ऐशबाग से कासगंज ट्रेन संख्या 15311 चलाएगा। इस ट्रेन को संभावना है कि सुबह 4.20 बजे कासगंज से चलाया जाएगा।ऐशबाग यह ट्रेन दोपहर करीब एक बजे पहुंचेगी। वहीं ऐशबाग से कासगंज जानें वाली ट्रेन ऐशबाग से दोपहर दो बजे चलेगी। यह भी पढ़ें- पंकी धाम यार्ड रीमॉडलिंग का असर :- यह ट्रेन रात करीब दस बजे कासगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन को कासगंज दिल्ली के बीच चल र...