नई दिल्ली, मई 13 -- केरल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी कांग्रेस नीत गठबंधन यूडीएफ की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। नतीजे आए 9 दिन बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा इसका फैसला नहीं हो पाया है। अब इस मुद्दे को लेकर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जल्दी ही 'सफेद धुआं' देखने को मिलेगा। दरअसल, सफेद धुआं वेटिकल की उस परंपरा से प्रेरित है, जिसमें नए पोप का चयन होने पर सफेद धुएं के जरिए इसकी घोषणा की जाती है। केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए हो रही देरी को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी राय साझा की। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि इस देरी की वजह से कांग्रेस और यूडीएफ कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रे...