नई दिल्ली, जून 17 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं के उन छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जिन्होंने बोर्ड की दूसरी परीक्षा दी थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पहली बार शुरू की गई 'टू-बोर्ड एग्जाम' (Two-Board Exam) नीति के तहत आयोजित की गई दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि जल्द ही 10वीं बोर्ड दूसरी परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं। नतीजे पर छात्र अपनी नजरें बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना फाइनल स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर कब होगा जारी?स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्सः स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले सीबीएसई क...