गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आजसू छात्र संघ गिरिडीह जिला सचिव अक्षय यादव ने छात्रवृत्ति को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रेस बयान जारी कर रविवार को अक्षय ने कहा कि छात्रवृत्ति देने में झारखंड सरकार इतना विलम्ब क्यों कर रही है। छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप 2 वर्ष से नहीं मिला है और सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठी हुई है। सरकार बोल रही है कि राशि सभी जिलों में आवंटित हो चुका है तो फिर छात्र-छात्राओं के खाते में राशि क्यों नहीं आ रही है। कहा कि राज्य के भविष्य युवा वर्ग के छात्र छात्राएं है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आज लाखों युवा शिक्षा से वंचित हो रहे है। अगर जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन छात्र हित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.