इटावा औरैया, मई 8 -- इकदिल। वर्षों से बदहाल पड़ी बिरारी-इकदिल सड़क को लेकर उठी आवाज आखिरकार असर दिखाने लगी है। गांव बिरारी से इकदिल बाजार को जोड़ने वाले रास्ते की जर्जर हालत को सोशल मीडिया के जरिए प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। समाजसेवी अनिल कुमार ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़क के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के चलते आवागमन जोखिमभरा हो जाता था। विभाग की ओर से मिली स्वीकृति क...