जल्द गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो चीनी मिलों को नहीं करेंगे गन्ना आपूर्ति
काशीपुर, जून 3 -- काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग और गन्ना विकास परिषद की ओर से बुधवार को जसपुर खुर्द में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया तो वह आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। कार्यक्रम में गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक (एससीडीआई) वीरेंद्र कुमार चौधरी ने किसानों से आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने के संबंध में सुझाव लिए और उनकी कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने बताया कि आगामी पेराई सत्र में गन्ना खरीद केंद्रों पर किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना आयुक्त स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अब किसान अपने गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.