बरेली, जनवरी 17 -- फरीदपुर से झुमका चौराहे तक सीयूजीएल चार पंप खोलने जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा कैंट व बदायूं रोड का नगर निगम के हिस्से में आने वाले एरिया को पीएनजी लाइन से कवर किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के सीएनजी भरवाओ और इनाम पाओ उपभोक्ता प्रोत्साहन योजना के पुरस्कार वितरण सीयूजीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीब लोचन पाल ने कही। पीलीभीत बाईपास स्थित स्पर्श लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन, सीयूजीएल के डायरेक्टर कॉमर्शियल राजविंदर सिंह पनेशर, बरेली के मैनेजर जितेंद्र गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...