नई दिल्ली, मई 19 -- अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक नई और दमदार कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर SUV ब्रेजा (Brezza) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस गाड़ी को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार टेस्ट की जा रही ब्रेजा के पीछे एमिशन-टेस्टिंग (धुआं मापने वाले) उपकरण लगे हुए थे। इसका सीधा सा मतलब है कि मारुति इस गाड़ी में एक नया और ज्यादा पावरफुल इंजन टेस्ट कर रही है। फेस्टिव सीजन के आस-पास लॉन्च होने वाली यह SUV भारतीय मार्केट में हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन अभी मार्केट में मिलने वाली ब्रेजा में सिर्फ 1.5-लीटर का नॉर्मल पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अपनी...