बिहारशरीफ, मार्च 31 -- जल्द कम करें वैरियर शुल्क वरना करेंगे नगर परिषद कार्यालय का घेराव ई रिक्शा चालक संघ की बैठक में हक के लिए आंदोलन का निर्णय फोटो 31 शेखपुरा 02 - बैठक के बाद ज्ञापन की प्रति दिखाते ई रिक्शा चालक संघ के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक पखवारा में जिले के विभिन्न स्टैंडों में लगने वाली वैरियर शुल्क की राशि में कमी नहीं की गई तो नगर परिषद कार्यालयों का घेराव करेंगे। इसका निर्णय ई रिक्शा चालक संघ की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष कंचन रविदास की देखरेख में शहर के वाइपास तीन मुहानी मोड़ के पास बैठक की गई। ई रिक्शा चालकों ने कहा कि जिले के सभी स्टैंडों में वैरियर शुल्क के नाम पर प्रतिदिन 50 रुपया लिया जाता है। शेखपुरा से चेवाड़ा जाते हैं तो वैरियर शुल्क सौ रुपया देना पड़ जाता है। जबकि आसपास के जिलों ...