नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियां आने वाले दिनों में नए EV मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। अगले कुछ महीनों में पांच नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं। इनमें VinFast VF5, Mahindra BE 07, Honda ALPHA, Tata Safari EV और Hyundai IONIQ P शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।Honda ALPHA होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अल्फा 2 दिसंबर 2026 को आने वाली है। कंपनी ने अभी इसकी बैटरी, मोटर, पावर और ड्राइविंग रेंज की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसमें 65kWh से 75kWh तक की क्षमता वाले दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। एसयूवी का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होने की उम्मीद की जा रही है।Tata Safari EV टाटा मोटर्स अपनी पहली 3-रो इलेक्ट्रिक ...