नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर जल्द ही आम भारतीय की जेब पर देखने को मिल सकता है। पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़ दिया जाए तो आम आदमी की जरूरत से जुड़े सामान की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां एक अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही हैं। इसके साथ ही, कई कंपनियों ने पेंट की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसी तरह से आम आदमी के खाने-पीने व अन्य जरूरी चीजों दाम भी अब बढ़ सकते हैं। कंपनियां बढ़ती लागत, सप्लाई चेन में बाधा और आयात महंगा होने का हवाला देकर दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां 0.5 प्रतिशत से लेकर चार प्रतिशत तक वाहनों की कीमतें बढ़ा सकती हैं। इसके पीछे स्टील, एल्युमिनियम और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की लागत बढ़ना मुख्य कारण बताया जा रहा है। की...