नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदू युवाओं से जल्दी शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। ​​उन्होंने कहा कि समुदायों के बीच बदलती आबादी के ट्रेंड को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है। उन्होंने जिम और पारंपरिक कुश्ती के अखाड़ों को बढ़ावा देने की भी बात कही और कहा कि भक्ति के साथ-साथ ताकत और हथियार भी होने चाहिए। मध्य प्रदेश के बड़वानी में उन्होंने युवाओं में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल और दिखावे की संस्कृति पर भी चिंता जताई। भाजपा सांसद ने अपने '3D' कैंपेन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को डीजे, ड्रग्स और दहेज की गंभीरता को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में सनातनी एक-दूसरे का साथ देंगे न कि कांग्रेस या बीजेपी पर निर्भर रहेंगे। उन्होंने कहा, "1947 और 1967 के ब...