अहमदाबाद, सितम्बर 24 -- अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ हिमांशु के पटेल उर्फ एचके पटेल ने एक छात्र को स्टेज पर बुलाया, उसका कॉलर पकड़ा और धमकी दी कि अगर उसने विश्वविद्यालय के किसी भी शिक्षक का अपमान किया तो उसे हमेशा के लिए निकाल दिया जाएगा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि घटना टेक्नोफोरा 2026 कार्यक्रम के दौरान हुई। यह कार्यक्रम 18 से 20 सितंबर के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के छात्रों ने आयोजित किया था। इसमें स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद का शो भी शामिल था। कार्यक्रम के ए...