नई दिल्ली, जून 9 -- दिग्गज कार निर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई नई डस्टर (Duster) खरीदने वालों के लिए एक बहुत ही तगड़ा ऑफर निकाला है। कंपनी अपने 'डिस्कवरी डेज' कैंपेन के तहत ग्राहकों को एक खास तोहफा दे रही है। इस लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत नई डस्टर खरीदने वाले को पूरे 3 साल तक गाड़ी की सर्विस और मेंटेनेंस के लिए कोई भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि मार्च में डिलीवरी शुरू होने के बाद से अब तक रेनॉल्ट ने पूरे देश में डस्टर की कुल 5,028 यूनिट्स शोरूम्स में भेज दी हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।ऑफर 30 जून तक वैलिड यह धमाकेदार ऑफर सिर्फ 30 जून, 2026 तक ही लागू है। इसलिए अगर आप नई डस्टर लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास बहुत कम समय बचा है। आपको बता दें कि रेनॉल्ट ने इसी साल मार्च, 2026 में अपनी इस आइकॉ...