झांसी, सितम्बर 24 -- झांसी, संवाददाता। मंगलमूर्ति की विदाई की बेला आ गई। शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी में उत्सवी माहौल होगी। होली-दीवाली के रंग दिखेंगे। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। बुंदेले थिरके और अगले बरस जल्दी आने के वादे पर सिद्धि-विनायक की विदाई होगी। इसको लेकर जलस्रोतों पर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। गणेश चतुर्थी यानी 14 सितंबर को चहूंओर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। वहीं गुरुवार को गांवों से शहर तक भक्त मंगलमूर्ति की भक्ति में लीन रहे। गजानन के दरबार में रानी का शहर झांसी उमड़ पड़ा। भोर से भगवान का पूजन हुआ। आरती, रात महाआरती हुई। जगह-जगह मंत्रोच्चारण की गूंज रही। होम-हवन, पूजन और भंडारे सरीके आयोजन किए। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों न प्रसाद ग्रहण किया...