जल्दबाजी के चक्कर में टूटा रेलवे का बूम
हापुड़, जून 27 -- नगर के स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक के बूम में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह गेटमैन ट्रेन आने के दौरान स्याना रोड रेलवे फाटक के बूम को बंद कर रहा था। रेलवे लाइन के फाटक को बंद होते देखकर हाईवे की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक के चालक ने रफ्तार बढ़ा कर निकलने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेटमैन फाटक बंद कर चुका था, जिससे तेज रफ्तार मिनी ट्रक बूम से टकरा गया। यह भी पढ़ें- जल्दबाजी के चक्कर में टूटा रेलवे का बूम घटना में फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.