जलौंध में सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया
हजारीबाग, मार्च 25 -- इचाक, प्रतिनिधि । चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर जलौंध दुर्गा मंदिर में जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्श को आत्मसात् करने की आवश्यकता है। सम्राट अशोक सहिष्णुता, सत्य, अहिंसा और सदाचार के उपासक थे। यही कारण है कि सम्राट अशोक का शासन काल इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कार्यक्रम की शुरुआत बंसी मेहता ने मधुर भजन गाकर किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवीन पाठक अशोक प्रसाद मेहता दीपक कुमार गोवर्धन मेहता बसंत मेहता उपेंद्र कुमार मेहता कारू प्रसाद मेहता आनंद मेहता बसंत कुमार मेहता अंबर कुमार पाठक सुमित कुमार मेहता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.