फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- विकास खंड टूंडला के गांव जलोपुरा में बस्ती के बीच चल रहे शराब के ठेका का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने ठेका के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती के बीच शराब ठेका खुलने से माहौल खराब हो रहा है। आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे न सिर्फ सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी भी गलत रास्ते पर जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेका नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।महिलाओं का कहना है कि शराब पीकर युवक आएदिन छेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.