एटा, मई 12 -- जले हुए किशोरी के कंकाल को पोस्टमार्टम गृह लाया गया। कंकाल होने के कारण डीएनए की ही कार्रवाई हो सकी है। घरवालों ने किशोरी की मौत के बाद शव को जला दिया था। किशोरी की मौत हो लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी। घरवालों ने पुलिस को किशोरी के आत्महत्या करने की बात बताई है। थाना सकीट के गांव कमालपुर मई निवासी राम सिंह की 17 वर्षीय पुत्री निशा की रविवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। किशोरी की मौत के बाद परिवारीजनों ने रात में ही गांव से बाहर तालाब के पास शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। यह भी पढ़ें- जले हुए कंकाल को पोस्टमार्ट को भेजा, जांच को भेजा गया डीएनए सबूत मिटाने के लिए राख, बचे हुए अवशेष को इधर-उधर फेंक दिए। घटना के बारे में सोमवार सुबह ग्रामीणों से पुलिस को जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही सीओ सकीट नीतेश गर्ग, एसओ विदे...