सोनभद्र, मई 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के आदिवासी बाहुल्य टोला काशीकुड़ में दो माह से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने जले ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विभाग हम लोगो को अंधेरे में रखने का प्लान बना चुकी है। कहा कि 2 माह से हम लोग अंधेरे में परेशान हैं और इसका शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 में हम लोग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और शासन से मांग की कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। बताया कि यह टोला आदिवासी बाहुल्य है और गर्मी के दिन में दिक्कत हो रही है तथा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इस मौके...