गिरडीह, अप्रैल 30 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के अरखांगो पंचायत अंतर्गत ग्राम दयालपुर में पिछले कई दिनों से जले पड़े 63 केवीए ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट का आखिरकार समाधान हो गया है। लंबे समय से अंधेरे और अव्यवस्था से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। 20 सूत्री अध्यक्ष धनवार सह जिला संगठन सचिव (झामुमो) गिरिडीह शफीक अंसारी की पहल के बाद बुधवार को गांव में जले हुए 63 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। नए 100 केवीए ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली आपूर्ति बहाल होगी, बल्कि गांव की बढ़ती जरूरतों को भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। इससे भविष्य में ओवरलोडिंग की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।फोटो 29 जीआरडी 115 ट्रांसफॉर्मर के साथ बीस सूत्री अध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.