जहानाबाद, मई 10 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित बिचली पइन पर कृषि का लगा हुआ जला ट्रांसफार्मर को बीती रात अज्ञात चोरों ने पोल से उतार कर उसका सारा सामान की चोरी कर ली। इस मामले में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बिचली पइन पर कृषि के लिए स्पेशल ट्रांसफार्मर को लगाया गया था जो पिछले एक साल से जला हुआ था। यह भी पढ़ें- शिकायत के बावजूद नही बदला गया ट्रांसफार्मरग्रामीणों की शिकायतें इस ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार रतनी विद्युत कनीय अभियंता से गुहार लगाया जा चुका था। बावजूद उनके द्वारा उस ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया जिसके कारण ग्रामीणों को धान के फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा था। ग्रामीण बैजनाथ शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार जेई को सूचना दिया गया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। ...