जले ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी
बलरामपुर, जून 30 -- जिले के नगर सहित ग्रामीण खासकर तराई क्षेत्र में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के जलने तथा लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल रहे, वहीं मोटर नहीं चल पाने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। छोटे व्यापारी, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उपभोक्ताओं ने मांग किया है कि ट्रांसफार्मर बदलने की समयबद्ध व्यवस्था लागू की जाए और बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कराई जाए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली बनी सबसे बड़ी मुसीबत, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.