जलेसर में कालाबाजारी के लिए जाती 670 बोरी यूरिया बरामद
एटा, जून 25 -- एटा। जिले के किसानों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी यूरिया खाद की कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जलेसर तहसील क्षेत्र में सरकारी यूरिया की अवैध ढुलाई एवं कालाबाजारी का मामला उजागर किया गया। बीती रात बुधवार को प्राप्त सूचना के आधार पर एसडीएम जलेसर पीयूष रावत एवं तहसीलदार संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से जलेसर क्षेत्र के सकरा मोड़ के निकट एक बंद पड़ी सोडा फैक्ट्री पर छापेमारी की।
छापेमारी की कार्रवाई मौके पर सरकारी यूरिया को अवैध रूप से दूसरी बोरियो में पैक कर ट्रकों में लोड करते हुए पकड़ा गया। प्रशासनिक जांच में पाया गया कि आगरा नंबर के ट्रक से सरकारी यूरिया को राजस्थान नंबर के कंटेनर ट्रक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.