आगरा, अप्रैल 27 -- आगरा-जलेसर रोड मार्ग बदहाल स्थिति में है। हर रोज़ हादसे हो रहे हैं। लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आगरा जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अपना दल एस पार्टी के ब्रज परिक्षेत्र अध्यक्ष डाक्टर महेश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी मनीष बंसल के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी से इस मार्ग के जल्द चौड़ीकरण की मांग की है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रोड पर कार्य शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए सुझाव इस अवसर पर पूनम राठौर, बच्चू सिंह चौहान, महाराज सिंह चौहान, ब्रजेश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राजकपूर, बृजगोपाल, धर्मेंद्र परमार, पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.